Spread the love

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने इस अवसर पर कहा कि देश कभी भी इंदिरा गांधी के बलिदान व कार्यो को नही भुला सकता। उन्होंने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में इंदिरा गांधी को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि देश की एकता व अखंडता के लिये  उन्होंने अपने प्राण तक निछावर किये।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि आईरन लेडी के नाम से विख्यात इंदिरा गांधी ने अपनी विदेश नीति से अन्य देशों में भारत का लोहा मनवाया था। उन्होंने कहा कि यह देश हमेशा उनका ऋणी रहेगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से इंदिरा गांधी जी के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश विशेष तौर पर सदैब ऋणी रहेगा जिन्होंने प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया था।

इस दौरान वन निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची,पूर्व विधायक आदर्श सूद,कांग्रेस उपाध्यक्ष विनीत गौतम,आंनद कौशल,नगर निगम की उप महापौर उमा कौशल, यशपाल तानाइक,महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल,चंद्रशेखर शर्मा,डॉ मस्तराम,सेनराम नेगी,प्रभा वर्मा,नागणु राम,पुष्पा शोभटा,वृंदा सिंह,इंदु रन्त,निर्मल,मान दासी,वीर सिंह वीरू,मोहन नेगी,कुसुम वर्मा, सहित पार्टी के कई  पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष कर्नल बी.सी लगवाल,कैप्टन प्रवीण डावर,एस के सहगल,दिला राम ठाकुर,कौंडल,बलदेव,मेला राम व कई अन्य पूर्व सैनिक भी मौजूद थे।

इस दौरान भारत बंगलादेश लिबरेशन वार के संयोजक  प्रवीण डावर ने इंदिरा गांधी पर दिए गए अपने ब्याख्यान में कहा कि बंगला देश के निर्माण में इंदिरा गांधी का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि अपनी कूटनीति से इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान के मंसूबो पर पानी फेरते हुए उसे गुटने टेकने व पीछे हटने पर मजबूर कर दिया था।

डावर ने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री स्व.जवाहरलाल नेहरू के बाद स्व.इंदिरा गांधी ने ही प्रधानमंत्री की कुर्सी संभली।  उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया था,जिससे गरीब व आम लोगों को आसानी से ऋण की सुविधा प्राप्त होती थी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भाजपा ने यह व्यवस्था पूरी तरह अस्त व्यस्त कर दी हैं। 

डावर ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह देश मे तुष्टिकरण की राजनीति कर देश को आजाद करवाने वाले कांग्रेस नेताओं को एक सोची समझी रणनीति के तहत बदनाम करने के कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसे कभी सहन नही करेगी। उन्होंने कहा कि देश के नव निर्माण में कांग्रेस के नेताओं का बहुत बड़ा योगदान है और इस योगदान के बारे युवाओं को जागरूक करने की बहुत जरूरत है। 

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि इंदिरा गांधी ने महिला शसक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिये देश में महिला मंडलों की स्थापना की। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने नगर निकायों व पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को पचास प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि आज केंद्र की भाजपा सरकार महिला आरक्षण  विधेयक को लेकर राजनीतिक लाभ के लिये बड़े बड़े दावे कर रही है। उन्होंने कहा कि देश को भाजपा के भ्रमजाल से बचाना होगा।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *