Spread the love

विक्रमादित्य सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर हटाया

चंडीगढ़ में बागियों से मिले विक्रमादित्य सिंह, दिल्ली रवाना
होटल से बाहर कदमताल करते नजर आए हरियाणा भाजपा के मीडिया सलाहकार
सांसें रोकने वाले सियासी संकट से सरकार उबर नहीं पा रही है। हालात सामान्य होने की गुंजाइश के साथ ही एक नया घटनाक्रम सामने आ रहा है। हिमाचल की राजनीति में शुक्रवार की सुबह बड़े शोर के साथ शुरू हुई। पीडब्लयूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह अचानक से सुर्खियों में आ गए। हिमाचल से दिल्ली तक विक्रमादित्य सिंह के अगले की कदम की चर्चा देर रात तक सुनाई देती रही। दरअसल, विक्रमादित्य सिंह शुक्रवार को चंडीगढ़ पहुंचे थे। यहां उन्होंने बागी विधायकों से मुलाकात की। जब विक्रमादित्य होटल से बाहर निकल रहे थे तो मीडिया का जमघट दरवाजे पर ही था। यहां जो फोटो सामने आई उससे चर्चा का बाजार और गर्म हो गया। विक्रमादित्य सिंह के साथ कदमताल करते हुए हरियाणा भाजपा के मीडिया सलाहकार तरूण भंडारी भी नजर आए।
इससे सियासी आंकड़ों का गठजोड़ दोबारा से शुरू हो गया। तरूण भंडारी ही बागी विधायकों के साथ तालमेल में हैं। जिस समय विक्रमादित्य सिंह चंडीगढ़ में थे तो उनके दिल्ली दौरे का टूअर प्लान भी जारी कर दिया गया। इस टूअर प्लान में विक्रमादित्य सिंह को सुबह साढ़े नौ बजे सरकारी वाहन से चंडीगढ़ जाने और यहां एक बजे पहुंचने की सूचना दी गई। इसी टूअर प्लान में विक्रमादित्य सिंह के 4 बजकर 10 मिनट पर वायुमार्ग से दिल्ली जाने और सवा पांच बजे दिल्ली पहुंचने का खुलासा किया गया। टूअर प्लान में विक्रमादित्य सिंह शनिवार को सडक़ यातायात परिवहन मंत्रालय के साथ मीटिंग करेंगे। रविवार को विक्रमादित्य सिंह वायुमार्ग से ही दिल्ली से शिमला वापस लौटेंगे

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *