Spread the love

हिमाचल प्रदेश फ़ॉरेस्ट सर्विस वेलफेयर एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी समिति का गठन

शिमला– हिमाचल प्रदेश वन सेवा (HPFS) वेलफेयर एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी समिति का चुनाव टॉलैंड स्थित समिति कक्ष में हाइब्रिड मोड पर सर्वसम्मति से किया गया। इसमें लगभग 80 सदस्यों ने ऑनलाइन और ऑफ लाइन माध्यम से सक्रीय भागीदारी की। इस चुनाव में अध्यक्ष और महासचिव सहित अन्य पदाधिकारियों का चयन किया गया। धर्मशाल में कार्यरत राहुल शर्मा को दूसरी बार अध्यक्ष चुना गया जबकि हिमांशु को महासचिव पद के लिए निर्वाचित किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य पदों के लिए निर्विरोध निर्वाचन सम्पन हुआ। कार्यकारिणी समिति का चयन अगले दो वर्षों के लिए किया गया है।

नई कार्यकारिणी में निम्नलिखित पदाधिकारी चुने गए –

अध्यक्ष – राहुल शर्मा
वरिष्ठ उपाध्यक्ष – उर्वशी ठाकुर
उपाध्यक्ष वित्त- अनिल सोनी
उपाध्यक्ष संगठन – दिनेश पॉल
उपाध्यक्ष जन संपर्क – डॉ० सरोज वर्मा
महासचिव – हिमांशु

सचिव पदों पर निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी
वित्त सचिव – विक्रम
संगठन सचिव – मनोज
सचिव जन संपर्क – विनोद रांटा
संयुक्त सचिव संगठन – पवन चौहान
संयुक्त सचिव जन संपर्क – अरुण कुमार
संयुक्त सचिव वित्त – नवजोत

इसके अतिरिक्त संजीव ठाकुर और अंबरीश शर्मा को सलाहकार के पद के लिए मनोनीत किया गया।

नई कार्यकारिणी ने HPFS अधिकारियों के कल्याण, व्यावसायिक उन्नति एवं विभागीय हितों को सर्वोपरि रखते हुए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही एसोसिएशन ने प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण, वानिकी विकास एवं जन-जागरूकता अभियानों में सक्रिय सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर निवर्तमान पदाधिकारियों को उनके योगदान के लिए धन्यवाद प्रकट किया गया और उम्मीद जताई गई कि नई कार्यकारिणी एसोसिएशन को और अधिक सशक्त व प्रभावी बनाएगी।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *