Spread the love

शिमला, भाजपा प्रदेश मुख्यालय में वार्ड स्तरीय वन्देमातरम कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश सचिव शिशु धर्मा विशेष रूप ने उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सचिव संजय ठाकुर रहे। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संजय ठाकुर ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में मुख्यातिथि द्वारा राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” की 150वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रगीत का पूरी श्रद्धा और उमंग से सस्वर सामूहिक गायन किया गया। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर इस ऐतिहासिक पर्व को वर्षभर चलने वाले महाअभियान के रूप में मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री की प्रेरणा से आज पूरे देश में राष्ट्र गीत “वंदे मातरम” का सामूहिक गायन किया जा रहा है। 

भाजपा मुख्यालय का पूरा वातावरण “वंदे मातरम्” की गूँज से गुंजायमान हो रहा था। पूरा माहौल देशभक्ति से ओतप्रोत था। इस अवसर पर देशभक्ति गीतों का भी गायन किया गया।

कार्यक्रम में कार्यालय सचिव प्रमोद कुमार ठाकुर, किरण बावा, प्यार सिंह कंवर, यशपाल ठाकुर उपस्थित रहे। 

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *