Spread the love

शिमला:    हिमाचल प्रदेश विधान सभा की लोक उपक्रम समिति आजकल केन्द्र शासित प्रदेश अण्डेमान – निकोबार के अध्ययन प्रवास पर है गौरतलब है  कि यह समिति            26 जनवरी, 2025 को शिमला से अण्डेमान –निकोबार के प्रवास पर निकली थी। समिति सभापति किशोरी लाल वैद्य के नेतृत्व में कई महत्वपूर्ण स्थलों का पर्यटन की दृष्टि से अध्ययन कर रही है। समिति में पूर्व विधान सभा अध्यक्ष एवं विधायक विपिन सिंह परमार, पूर्व मंत्री एवं विधायक बिक्रम सिंह ठाकुर, सदस्य सर्वश्री सुरेन्द्र शौरी, इन्द्र दत्त लखनपाल, सुरेश कुमार, भुवनेश्वर गौड़, विवेक शर्मा तथा समिति अधिकारी संतोष कुमारी भी शामिल है। समिति ने गत दिन सामरिक तथा पर्यटन दृष्टि से महत्वपूर्ण कई दर्शनीय स्थलों का भ्रमण किया तथा हिमाचल प्रदेश में पर्यटन को विकसित करने के लिए क्या पग उठाने चाहिए को समझने का प्रयास किया। अपने प्रवास के दौरान समिति ने एलिफेंट बीच, लाईट हाऊस, नील आईलैण्ड आदि महत्वपूर्ण स्थलों का दौरा किया तथा स्थानीय लोगों  से संवाद भी किया। समिति ने गत दिन अपराह्न 3:00 बजे के बाद भरतपुर, लक्ष्मणपुर बीच तथा नैच्यूरल ब्रिज का भी दौरा किया तथा पर्यटन की दृष्टि से वहाँ संचालित संसादनो जैसे वाटर र्स्पोटस, स्कूबा डाइविंग, स्नॉर्कलिंग, जैट –स्की, ग्लास- बॉटम राइड बोट राइडिंग बनाना तथा उसको राईड करने का अनुभव हासिल किया।

लोक उपक्रम समिति केन्द्र शासित प्रदेश अण्डेमान –निकोबार के प्रवास कार्यक्रम के दौरान कई रमणीय स्थलों पर पहुँची।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *