Spread the love

हमीरपुर,हिमशिखा न्यूज़।01/12/2022

18 दिनों के लिए बंद रहेगी कांगू-मालग-धनाओ सडक़

नादौन उपमंडल में कांगू-मालग-धनाओ सडक़ के सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत कार्य के चलते पर इस सडक़ पर वाहनों की आवाजाही 3 से 20 दिसंबर तक बंद रहेगी।इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिला दंडाधिकारी देबश्वेता बनिक ने बताया कि सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए कांगू-मालग-धनाओ सडक़ पर यातायात 3 से 20 दिसंबर तक बंद किया जा रहा है। इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक काही दी बाहल से पन्याली चौक या कांगू से पन्याली चौक सडक़ से आवाजाही कर सकते हैं।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ