Spread the love

घाना की राजधानी अक्रा पहुँचे कुलदीप सिंह पठानियां।

  हिमाचल प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष  कुलदीप सिंह पठानियां  पिछले कल अफ्रीका महाद्वीप के देश घाना की राजधानी अक्रा पहुँचे। पठानियां 2 से 6 अक्तूबर, 2023 तक यहाँ आयोजित होने वाले  66  वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने गए हैं।  पठानियां के साथ विधान सभा सचिव यशपॉल शर्मा भी इस सम्मेलन में भाग लेने गए हैं।

अक्रा पहुँचने पर आयोजकों द्वारा विधान सभा अध्यक्ष  कुलदीप सिंह पठानियां का परम्परागत  स्वागत किया गया। इस सम्मेलन में देश की सभी राज्य विधानसभाओ के पीठासीन अधिकारी अक्रा पहुँच गए हैं। गत सायं अक्रा में  प्रतिनिधिमण्डल के सभी सदस्यों के सम्मान मे  स्वागत एवं परिचय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रतिनिधिमण्डल प्रमुख ने सभी डेलिगेटस के सम्मान में अपना सम्बोधन दिया तथा वहाँ आयोजित होने वाले कार्यक्रम की विस्तृत  जानकारी दी।

कुलदीप सिंह पठानियां आज भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजे पार्लियामेंट ऑफ घाना  में “लिंग कोटा- अंत का एक साधन”   (Gender Quota in Parliament – A means to a End)  विषय पर अपना सम्बोधन देंगे । इस कार्यक्रम में रिपब्लिक ऑफ घाना के  राष्ट्रपति  नाना आडो दानिका अकूफो तथा घाना संसद के  स्पीकर अलबन किंग्सफोर्ड सुमाना बेगबीन भी शमिल होंगे ।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *