Spread the love

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह  कांग्रेस सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगा कर प्रदेश के लोगों को गुमराह करने का असफल प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा है कि विधानसभा उप चुनावों में कांग्रेस को मिली शानदार जीत  के बाद भाजपा को अब विपक्ष की सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।!

प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में  पारित राजनैतिक प्रस्ताव पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश में राजनैतिक अस्थिरता फैलाने ओर प्रदेश पर अनावश्यक विधानसभा उप चुनाव थोपने के लिये भाजपा पूरी तरह दोषी है,इसके लिए उसे प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। 

प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश की विकट आर्थिक स्थिति के लिए पूर्व भाजपा सरकार पूरी तरह दोषी है। प्रदेश पर 70 हजार करोड़ से अधिक का कर्ज व 10 हजार करोड़ से अधिक की देनदारियां कांग्रेस सरकार को विरासत में मिली है। इस दौरान डबल इंजन की सरकार का दावा करने वाली पूर्व भाजपा सरकार केंद्र से कोई भी विशेष आर्थिक सहायता लेने में पूरी तरह नाकाम रही।

प्रतिभा सिंह ने कहा है कि पिछले साल आई आपदा में  केंद्र सरकार की भाजपा नेतृत्व सरकार ने प्रदेश को कोई भी आर्थिक मदद नही की। राज्य सरकार ने अपने खजाने से आपदा प्रभावित लोगों को बड़े पैमाने पर हरसंभव मदद की। 

प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों को ओपीएस व महिलाओं को 1500 रुपये की सम्मान राशि जारी कर अपनी गारंटी को पूरा किया है। सरकार जनकल्याण के प्रति पूरी तरह समर्पित है और इससे कभी भी पीछे नही हटेगी। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह झूठ बोल कर लोगों को गुमराह करने का असफल प्रयास कर रही है। विधानसभा के 9 उप चुनावों में कांग्रेस को छह विधानसभा सीटों पर मिली शानदार जीत से साबित हो गया है कि प्रदेश के लोग कांग्रेस की नीतियों व निर्णयों पर विश्वास करते है।

प्रतिभा सिंह ने भाजपा को सलाह दी है कि उन्हें प्रदेश के विकास कार्यो में अपना सहयोग देना चाहिए।लोगों ने उसे विपक्ष में बिठाया है और उसे विपक्ष की सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *