कांग्रेस महामंत्री संगठन रजनीश किमटा ने आज यहां बताया कि विप्लव ठाकुर ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि किसी भी कार्यकर्ता का निष्कासन की शिकायत पूरे तथ्यों के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति के समक्ष लाई जाती हैं और समिति की जांच पड़ताल के बाद ही किसी भी निष्कासन का फैंसला लिया जाता है,जबकि इस मामले में ऐसा कुछ भी नही किया गया। इसलिए वह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी श्री रेणुका जी के फैसले को निरस्त कर रही हैं। उन्होंने ब्लॉक अध्यक्ष को इनके खिलाफ शिकायत को पूरे तथ्यों के साथ अनुशासन समिति के समक्ष रखने को कहा हैं।
पूर्व सांसद प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुशासन समिति की अध्यक्ष विप्लव ठाकुर ने कुछ समाचार पत्रों में प्रकाशित श्री रेणुका जी से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव ब्रिज राज ठाकुर व कांग्रेस ब्लॉक के कार्यकर्ताओं मनोज ठाकुर,विजय ठाकुर व अरुण ठाकुर के पार्टी से निष्कासन की खबरों का कड़ा संज्ञान लेते हुए इसे पार्टी संविधान व नियमों के विपरीत बताया हैं।