Spread the love

 सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है  कांग्रेस ने हमेशा जनजातीय क्षेत्रों के विकास व यहां के लोगों की समस्याओं को दूर करने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी हैं। पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह ने इन क्षेत्रों में आधरभूत ढांचा विकसित करते हुए यहां के लोगों को विशेष रियायते दी।
त्रलोकिनाथ व उदयपुर में लोगों  की समस्याओं व मांगो को सुनते हुए प्रतिभा सिंह ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को चरणबद्ध ढंग से पूरा किया जाएगा।
प्रतिभा सिंह ने त्रलोकिनाथ में सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि लाहौल घाटी पर्यटन की दृष्टि से विकसित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि रोहतांग टनल बनने से यहां के लोगों को तो लाभ मिला ही है साथ ही इस क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़वा मिला हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने इस क्षेत्र को घोर उपेक्षा की। त्रलोकिनाथ मंदिर को आने वाली सड़क का तो इतना बुरा हाल है कि इसे शब्दों में बयां नही किया जा सकता। उन्होंने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने इस सड़क के सुधार के लिए 19 करोड़ मंजूर कर दिए है और जल्द ही इस पर कार्य भी शुरू किया जाएगा।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि उन्हें इस बार सांसद के तौर पर दो साल से कम ही कार्यकाल मिला हैं। इस दौरान उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र में सांसद निधि को एक समान  दिया हैं। उन्होंने कहा कि अब चूंकि अगले साल लोकसभा चुनाव होने है इसलिए वह  उम्मीद करती है कि  कांग्रेस फिर से अपनी जीत का परचम लहरायेगी। उन्होंने विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की शानदार जीत के लिए भी लोगों का आभार व्यक्त किया।
इससे पूर्व प्रतिभा सिंह ने लाहौल स्पीति का अपना दो दिवसीय दौरे में केलांग व उदयपुर उप मंडल जिस्पा, किरतलिंग, जालमा,थिरोट में लोगों की समस्याओं व उनकी मांगों पर सहानभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर स्थानीय विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि वह इस क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने के लिए पूरी तरह बचनबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह  ने इस क्षेत्र के विकास में कभी कोई कोर कसर बाकी नही रखी। यही बजह है कि आज भी इस क्षेत्र के लोगों के दिलों में वीरभद्र सिंह बसे हैं।
रवि ठाकुर ने विधानसभा चुनावों में उन्हें चुन कर विधानसभा भेजने का आभार व्यक्त करते हुए लोगों से आगामी लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को अपना पूरा समर्थन देने का आह्वान भी किया।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *