Spread the love

देश में साम्प्रदायिक सद्भाव सप्ताह चलाया जा रहा है। यह सप्ताह 19 नवम्बतर,2023 से शुरू होकर 25 नवम्बर तक चलेगा। राष्ट्रिय साम्प्रदायिक प्रतिष्ठान नई दिल्ली द्वारा निर्देशित इस सप्ताह में साम्प्रदायिक सद्भाव के बारे में जागरूक किया जा रहा है। साम्प्रदायिक हिंसा में प्रभावित हुए बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान करना भी इस अभियान की विशेषता है। झंडा वितरण से इस अभियान के दौरान धन इक्टठे करने को भी इस उद्ेश्य में शामिल किया गया है। इसी कडी़ में आज अभियान के दूसरे दिन बोर्ड मुख्यालय स्थित बिजली बोर्ड के कर्मचारियों एवं अधिकारियों को इस अभियान के बारे में जागरूक किया गया। सम्बन्धित अधिकारियों ने राष्टीªय साम्प्रदायिक सद्भाव पर उपस्थित कर्मचारियों को जागरूक किया और हिंसा में पीडित हुए बच्चों की सहायता करने का आवाह्न किया गया। इस अभियान के उद्श्य के बारे में विस्तृत चर्चा भी की गई जिसके उत्तर में निष्कर्ष निकाला गया कि भारत में धार्मिक सदभाव एक अवधारणा है। जो भारतीय उप-महाद्विप के इतिहास में विभिन्न धर्मों के बीच प्रेम व स्नेह दर्शाता है। सप्ताह के दौरान ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन प्रदेश के विभिन्न भागों में भी किया जाएगा।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: