हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दोपहर बाद अचानक दिल्ली रवाना हुए। इससे पहले उन्होंने हिमाचल के राज्यपाल शिव शुक्ल से भी राजभवन जाकर मुलाकात की। मुख्यमंत्री की इस मुलाकात के बाद कैबिनेट विस्तार की अटकले तेज हो गई है।
सूत्रों की मानें तो एक दिन के दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात कर सकते हैं। राष्ट्रीय नेताओं से वह कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा कर सकते हैं।
इसी तरह राज्य सरकार के एक साल के अवसर पर कांगड़ा में होने वाले कार्यक्रम को लेकर भी राष्ट्रीय नेताओं से मुख्यमंत्री चर्चा कर सकते हैं। दरअसल, हिमाचल सरकार को 11 दिसंबर को एक साल पूरा होने जा रहा है। इस उपलक्ष्य पर सरकार कांगड़ा में बड़ा कार्यक्रम करने की योजना बना रही है।