Spread the love

आशियाना में बीजेपी नेता रवि ठाकुरके ऊपर हुए हमले पर नेता प्रतिपक्ष का वक्तव्य

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार गुंडागर्दी पर आ गई है। चुने हुए जन प्रतिनिधियों के साथ इस तरह का बर्ताव कर रही है। इस प्रकार का दुस्साहस किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं है। उन्होंने कहा कि रिज मैदान जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर पर भाजपा के पदाधिकारियों के साथ हाथापाई हुई। भारतीय जनता पार्टी इस तरह की अराजकता को बर्दाश्त नहीं करेगी।
प्रदेश में क़ानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो गई है। यह सरकार के ख़ुफ़िया तंत्र की भी नाकामी है। आचार संहिता के दौरान इस तरह से भीड़ का अचानक आ जाना और एक राज्य सभा सांसद पर हमला करना कांग्रेस की हताशा के कारण हैं। इस मामले में सरकार गंभीरता से ले। प्रदेश में अराजकता का माहौल हैं। प्रदेश में जनप्रतिनिधि भी सुरक्षित नहीं हैं। चुनाव आयोग इन मामलों का संज्ञान ले।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *