Spread the love

भाजपा के संगठनात्मक चुनावों को लेकर पार्टी मीटिंग सुंदरनगर में : कटवाल

रेखा वर्मा, श्रीकांत शर्मा, राजीव बिंदल, जयराम ठाकुर सहित सभी बड़े नेता रहेंगे उपस्थित

शिमला, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल ने बताया कि भाजपा की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन मंडी जिला के संगठनात्मक जिला सुंदरनगर कार्यालय में किया जा रही है। यह बैठक प्रातः 11 प्रारंभ होने जा रही है, इस बैठक में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा एवं प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। 

उन्होंने बताया कि बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, संगठनात्मक चुनाव अधिकारी डॉ राजीव भारद्वाज, सभी प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष एवं महामंत्री, सभी सांसद, संसदीय क्षेत्र प्रभारी एवं सह प्रभारी, जिला अध्यक्ष एवं महामंत्री, जिला प्रभारी, प्रदेश सक्रिय सदस्यता टोली, प्राथमिक सदस्यता टोली, प्रदेश चुनाव अधिकारी एवं सह चुनाव अधिकारी, जिला चुनाव अधिकारी एवं सह चुनाव अधिकारी उपस्थित रहेंगे। 

कटवाल ने बताया कि भाजपा विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक पार्टी के रूप में संगठन पर्व पूरे देश और प्रदेश में मना रही है, जिसके अंतर्गत पूरे देश और प्रदेश में प्राथमिक सदस्यता अभियान, सक्रिय सदस्यता अभियान का कार्य तेज गति से चल रहा है। इस अभियान के अंतर्गत इस महत्वपूर्ण बैठक में इन दोनों गतिविधियों के इलावा, आगामी पार्टी के संगठनात्मक चुनावों को लेकर भी चर्चा की जाएगी यह पार्टी का एक महत्वपूर्ण कार्य है । उन्होंने कहा कि अगले 2 माह के अंतर्गत पूरे प्रदेश में बूथ, मंडल और जिला के चुनाव जल्द ही सम्पन्न किए जाएंगे। यह भाजपा का संगठनात्मक पर्व है जो भाजपा पूरे जोश के साथ मना रही है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *