Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़।28/03/2023

हिमाचल प्रदेश काडर के परिवीक्षाधीन आई0 पी0 एस0 अधिकारियों ने की विधान सभा अध्यक्ष से मुलाकात।

हिमाचल प्रदेश काडर के परिवीक्षाधीन आई0 पी0 एस0 अधिकारियों ने हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय में विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात की । यह एक शिष्टाचार भेंट थी । इन  अधिकारियों में  अदिति, मेरठ, उत्तर प्रदेश,  साई दत्तात्रेय वर्मा, आन्ध्र प्रदेश,  सचिन, कर्नाटका तथा ब्युम बिन्दल, हिमाचल प्रदेश शामिल थे। इस अवसर पर  रमेश छाजटा, पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय शिमला भी मौजूद थे ।

मुलाकात के दौरान इन अधिकारियों ने विधान सभा अध्यक्ष  कुलदीप सिंह पठानिया से विधान सभा की कार्यप्रणाली तथा क्रियाकलापों की जानकारी हासिल की तथा बजट सत्र के बारे भी जाना।  पठानिया ने उन्हें विस्तार से हिमाचल प्रदेश विधान सभा में स्थापित देश की सर्वप्रथम ई- विधान प्रणाली की जानकारी भी दी।  पठानिया ने कहा कि युवा ही आज देश का भविष्य हैं तथा उन्हीं के कंधों पर देश के विकास तथा इसकी अखण्डता बनाये रखने का दायित्व है। पठानिया ने कहा कि आज के माहौल में आई0 पी0 एस0 अधिकारियों की जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं जहां कानून व्यवस्था को बनाये रखना होता है वहीं प्रदेश तथा देश के भीतर शान्ति एवं सदभाव बनाये रखने में पुलिस की भूमिका अहम् हो जाती है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक शान्तिप्रिय प्रदेश है तथा उन्नति की ओर अग्रसर है। सभी अधिकारियों को शुभकामनायें देते हुए पठानिया ने कहा कि उन्हें प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा सच्ची लग्न से इसकी सेवा करने की आवश्यकता है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *