Spread the love

बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह मातृ श्राप से बचने के लिये अब झूठ बोल रही है कि उन्होंने महिला सम्मान निधि का  विरोध नही किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने नेताओं के साथ चुनाव अधिकारी के पास गए और उन्हें लिखित तौर पर इस प्रक्रिया को रोकने का दबाव बनाया। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ बोलने में माहिर है।
जगत सिंह नेगी ने आज यहां एक पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं को 1500 रुपए देने की योजना को फरवरी 2024 को काजा में प्रथम चरण में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्पीति की महिलाओं को इसे जारी किया था। उन्होंने कहा कि शेष हिमाचल में पात्र महिलाओं से इसके फॉर्म भरने की प्रक्रिया को भाजपा ने रोकने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने  चुनाव आयोग से इस बारे अपनी स्थिति स्पष्ट की तो चुनाव आयोग ने इस प्रक्रिया को जारी रखने की अनुमति सरकार को दी है। इसलिए प्रदेश की सभी पात्र महिलाएं अपने फार्म कल्याण अधिकारी के पास जमा करवा सकती है।
नेगी ने कहा कि भाजपा मुद्दों पर कोई बात नही करती। कांग्रेस के घोषणा पत्र पर भाजपा लोगों को गुमराह करने का असफल प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने कभी कोई  भी लोगों पर अनाधिकृत टेक्स नही थोपा। उन्होंने कहा कि 1985 में विरासत टेक्स को निरस्त किया गया था क्योंकि इस टेक्स से आमदनी  कम और  खर्चा अधिक  था। उन्होंने कहा कि 2016 में केंद्र की भाजपा सरकार ने अपने धना सेठों को लाभ देने के लिये वेल्थ टेक्स,संपति कर निरस्त कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा टेक्स के नाम पर भी लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।
जगत सिंह नेगी ने भाजपा पर राजनीति का स्तर गिराने का आरोप लगाते हुए इस पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के भाजपा नेताओं ने प्रदेश की स्वछ राजनीति को शर्मसार किया है इसे अब उसे इसका फल चुनावों में  भुगतान पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश की चारों लोकसभा व छह विधानसभा उप चुनावों में अपनी जीत का परचम लहरायेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार पूरी तरह स्थिर और मजबूत है और 4 जून के बाद और भी मजबूत होगी।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *