Spread the love

सुजानपुर
सुजानपुर विधायक कै रणजीत सिंह ने प्रदेश मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखु जी, प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल्य व पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर का क्रिटिकल केयर यूनिट के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।

सुजानपुर विधायक कै रणजीत सिंह ने बताया कि सुजानपुर क़ो क्रिटिकल केयर यूनिट मिलना माननीय मुख्यमंत्री कि ओर से बहुत बड़ी सौगात है। इससे सुजानपुर क़ो काफ़ी फायदा होगा। यह अस्पताल 50 बेड का होगा और साथ ही साथ पोर्टबले एक्स-रे मशीने स्थापित होगी । विधायक ने बताया कि उन्होंने क्रिटिकल केयर यूनिट के बारे में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री से बात की थीं और मुख्यमंत्री ने कहा था कि हम इसके बारे में आगे बात करेंगे। माननीय मुख्यमंत्री ने हाल ही में दिल्ली का दौरा किया था और उन्होंने इसके बारे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जी से बात की। उसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री आदरणीय डॉ धनी राम शांडील से वर्चुअली बैठक की और मंत्री महदोय ने सुजानपुर के साथ साथ कई स्थान बताये जिस में से सुजानपुर, बड़सर व सुन्नी क़ो चुना गया। माननीय मुख्यमंत्री कि ओर से यह हमीरपुर जिले के लिए बहुत बड़ी सौगात है मैं धन्यवादी हूँ माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखु , स्वास्थ्य मंत्री डॉ धनी राम शांडिल्य व केंद्रीय मंत्री जगत प्रकश नड्डा का जिन्होंने मेरी विधानसभा के लिए इतनी बड़ी सौगात दी।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *