Spread the love

चंबा …… सडक़ हादसा कांगड़ा जिला को गहरे जख्म दे गया गया। जिला के पुलिस अधिकारी और कर्मचारी ही नहीं, आम लोग भी अचानक हुई इस घटना से गमगीन हो गए हैं। चंबा जिला में शुक्रवार को हुए सडक़ हादसे में कांगड़ा जिला के पांच पुलिस कर्मियों की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले सात पुलिस कर्मियों में से पांच कांगड़ा जिला से संबधित हैं। वहीं इस हादसे में घायल चार लोगों में से दो पुलिस कांस्टेबल भी कांगड़ा जिला से ही हैं। हादसे में मारे गए सात पुलिस कर्मियों में एसआई राकेश गोरा पुत्र जय चंद कांगड़ा जिला के नूरपुर से हैं। इनके अलावा कांस्टेबल कमलजीत सिंह पुत्र अर्जन सिंह गांव खब्बल, डाकखाना कथोली, तहसील जवाली, जिला कांगड़ा, कांस्टेबल सचिन पुत्र मोहिंद्र सिंह राणा गांव सूरजपुर, डाकघर ढलियारा, तहसील देहरा से हैं।

कांस्टेबल अभिषेक पुत्र मदन लाल गांव खैरियां डाकघर और तहसील जवाली और कांस्टेबल लक्ष्य कुमार, पुत्र पवन मोंगरा गांव व डाकघर इच्छी, तहसील कांगड़ा शामिल हैं। वहीं सडक़ हादसे में घायल चार लोगों में से दो पुलिस कांस्टेबल भी कांगड़ा जिला से हैं । इनमें कांस्टेबल सचिन,पुत्र पारस राम निवासी पालमपुर तथा कांस्टेबल अक्षय चौधरी, पुत्र राजेश कुमार गांव चकदोह बेहड़ा, डाकघर मझैरना, तहसील बैजनाथ जिला कांगड़ा शामिल हैं। उधर इस दर्दनाक हादसे में मारे गए कांगड़ा जिला से संबंध रखने वाले पुलिस कर्मियों के परिजनों के प्रति आईजी नॉर्थ रेंज धर्मशाला, एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री सहित कमाडेंट द्वितीय वाहिनी सकोह धर्मशाला डाक्टर खुशहाल शर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने गहरा शोक प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। वही घायल पुलिस वालों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *