भाजपा किसान मोर्चा भोरंज की कार्यकारणी हुई गठित। सुरेंद्र पाल धीमान, व योगेश ठाकुर बने महामंत्री।
भोरंज किसान मोर्चा के अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने आज भोरंज में प्रेस वार्ता करके भोरंज किसान मोर्चा की नई कार्यकारणी गठित करके घोषित कर दी है।
जिसमें उपाध्यक्ष के पद पर क्रमशः योगराज शर्मा गांव टकौता ब्रह्मणा, रमेश शर्मा गांव कांगुघट्टी, विनोद सोनी गांव कडोहता, कुलदीप ठाकुर गांव झंडवीं को नियुक्ति दी गई।
महामंत्री के पद पर सुरेंद्र पाल धीमान गांव मुंडखर एवं योगेश ठाकुर गांव पनतेहड़ी नियुक्त किए गए।
सचिव के पद पर राजेंद्र कुमार सैनी गांव बगवाड़ लज्यानी, तिलक राज शर्मा गांव अम्मन, दलेल सिंह गांव टिक्कर उपरला, कमलेश कुमार धीमान गांव गदडू को नियुक्त किया गया।
कोषाध्यक्ष प्रेम चंद गांव बलेट।
सदस्य के रूप में पवन कुमार गांव फगलोट, रघुबीर सिंह गांव मेरा ककरोल, मंजू ठाकुर गांव कोहलवी, रणवीर सिंह गांव बजवाल, सुभाष चंद गांव रथवानी, प्रवीण कुमारी गांव कोहलवीं को नियुक्त किया गया।
जानकारी देते हुए किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि पार्टी के शीर्ष नेताओं व भाजपा भोरंज के अध्यक्ष अशोक ठाकुर , महामंत्री विपिन अग्निहोत्री , महामंत्री अजय शर्मा के साथ बैठकर विस्तार से चर्चा करने के बाद सभी के सुझावों से इस कार्यकारणी में ऊर्जावान कार्यकर्ताओं की टीम का गठन किया गया है। प्रवीण कुमार ने नई टीम को नए दायित्व की बधाई देते बताया कि नई टीम के साथ जल्द ही बैठक की जाएगी जिसमें पार्टी के आगामी पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यों पर कार्ययोजना बनाई जाएगी एवम ग्रामीण स्तर पर किसानों को आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देकर उनको भाजपा के साथ जोड़ने का अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने बताया की प्रदेश की सरकार ने लोगों के साथ छल किया है व चुनावों के दौरान झूठी गारंटिया देकर सत्ता को प्राप्त किया और अब उनकी गारंटी के अनुसार न तो किसानों का 100 रुपए किलो दूध सरकार ले रही है, न ही 2 रुपए किलो गोबर बिक रहा है और न ही किसान अपने उत्पादों का दाम निर्धारित कर पा रहे हैं। भाजपा किसान मोर्चा इन झूठी गारंटियों को लेकर जो धोखा प्रदेश सरकार ने किसानों के साथ किया है इसको लेकर किसानों को संगठित करके सरकार के समक्ष किसान मांगे अपना हक आंदोलन चलाएंगे ताकि किसानों को उनसे किए वायदे के मुताबिक उनका हक दिलवाया जा सके। इस मौके पर भोरंज भाजपा अध्यक्ष अशोक ठाकुर , महामंत्री अजय शर्मा उपस्थित रहे।