भाजपा की टीम बिंदल की हुई घोषणा
• 8 उपाध्यक्ष और 8 सचिव बने
शिमला, भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने एक अधिसूचना के माध्यम से की।
टीम बिंदल में 8 उपाध्यक्ष और 8 सचिव बने, मीडिया संयोजक बने कर्ण नंदा, 8 उपाध्यक्षों में बिहारी लाल शर्मा, रश्मि धर सूद, डॉ राजीव भारद्वाज, विपिन सिंह परमार, पवन काजल, विनोद कुमार, राजेश ठाकुर और बलबीर वर्मा रहें।
प्रदेश महामंत्री डॉ सिकंदर कुमार, संजीव कटवाल और पायल वैद्य बने।
8 सचिवों के सुमित शर्मा, डॉ संजय ठाकुर, वंदना योगी, प्रियंता शर्मा, कुसुम सदरेट, तिलकराज शर्मा, अमित ठाकुर और शिशु धर्मा बने।
प्रदेश कोषाध्यक्ष कमलजीत सूद, कार्यालय सचिव प्रमोद ठाकुर बने।
मीडिया विभाग के तीन योद्धा
बिंदल ने मीडिया विभाग का प्रभारी रणधीर शर्मा, मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल और मीडिया संयोजक कर्ण नंदा को नियुक्त किया। एक बार फिर डॉ बिंदल ने मीडिया टीम पर भरोसा जताया है।
सोशल मीडिया विभाग में संयोजक सुशील राठौर और सह संयोजक कमल ठाकुर को बनाया। आई टी विभाग में संयोजक अनिल डडवाल और सह संयोजक प्रवीण ठाकुर को बनाया गया।
यह है मोर्चा के अध्यक्ष
डॉ राजीव बिंदल ने युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शुक्ला, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ डेजी ठाकुर, किसान मोर्चा संजीव दृष्टा, अनुसूचित जाति मोर्चा मुनिश चौहान, ओबीसी रामलोक धनोटीया, अनुसूचित जनजाति मोर्चा सुनील नेगी और अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष सरदार गुरमीत सिंह को बनाया।
कर्ण नंदा ने भाजपा नेतृत्व का किया धन्यवाद
भाजपा मीडिया संयोजक कर्ण नंदा ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभाती श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, सतपाल सत्ती का धन्यवाद किया। नंदा ने कहा कि जिस प्रकार से पार्टी ने एक बार पुनः मुझे यह दायित्व दिया है, इस दायित्व को पूर्ण रूप से निभाते हुए पार्टी को और मजबूत करने का कार्य करूंगा।