Spread the love

लोकसभा की तीन सीटों पर चेहरे बदल सकती है भाजपा, स्क्रीनिंग कमेटी का देर रात तक मंथन

शिमला में बीजेपी स्क्रीनिंग कमेटी का देर रात तक मंथन
हिमाचल की चार लोकसभा सीटों में से भाजपा तीन सीटों पर प्रत्याशी बदल सकती है। पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक शिमला चक्कर कार्यालय दीपकमल में हुई, जो देर रात तक चली। इसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह के अलावा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी आए थे। बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, डा. सिकंदर कुमार, बिहारी लाल शर्मा और त्रिलोक कपूर के अलावा पूर्व अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, सुरेश कश्यप और त्रिलोक जम्वाल इत्यादि शामिल हुए। बैठक में चारों संसदीय सीटों पर संभावित प्रत्याशियों को लेकर चर्चा हुई। केवल हमीरपुर सीट ऐसी है, जिसमें केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ही एकमात्र दावेदार हैं। शिमला सीट पर भी सुरेश कश्यप ही प्रत्याशी होंगे, लेकिन यदि महिला कोटा लगा तो रीना कश्यप को भी चुनाव लडऩा पड़ सकता है।
पार्टी चार सीटों में से एक टिकट महिला को देना चाहती है। संसदीय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने एक फार्मूला यह भी लगा दिया है कि जो नेता कैबिनेट मंत्री रहते चुनाव हारा है, वह पैनल में नहीं आएगा। इस कारण मंडी सीट पर गोबिंद सिंह ठाकुर और कांगड़ा सीट पर राकेश पठानिया अब पैनल में नहीं हैं, लेकिन मंडी सीट पर मनाली से चमन कपूर और करसोग से बिहारी लाल शर्मा नए चेहरों के रूप में चर्चा में आए हैं। कांगड़ा सीट की यदि बात करें तो डा. राजीव भारद्वाज, त्रिलोक कपूर, घनश्याम शर्मा इत्यादि के नाम पहले चर्चा में रहे हैं, लेकिन यहां कोई नया सरप्राइज देखने को मिलेगा। इस बैठक को जल्दी इसलिए करना पड़ा, क्योंकि पार्लियामेंट्री बोर्ड ने पैनल मांग लिए थे,

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *