Spread the love

चनोग पंचायत के गांव पुवाबो की कृतिका ने कला संकाय में किया द्वितिय स्थान प्राप्त।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सायरी में कृतिका पुत्री  अशोक कुमार गांव पुवाबो डा० चनोग तहसील व जिला शिमला ने कला संकाय में द्वितिय स्थान (436/500) अंको के साथ उतीर्ण कर के गांव व पंचायत का नाम रोशन किया है। कुमारी कृतिका एक गरीब व बी० पी० एल० परिवार से संबंध रखती है। कुमारी कृतिका के माता पिता पेशे से मजदूर है। कुमारी कृतिका न बताया कि मैं आई० ए० एस० करना चाहतीं हूँ परन्तु धन का अभाव है। इस अवसर पर  सोहन लाल पूर्व विधायक ने कुमारी कृतिका को बधाई दी है व कहा है कि कुमारी कृतिका के आगे की पढ़ाई में जो भी खर्चा आयेगा उस पर जो भी मुझ से बन पायेगा मैं करूंगा व इस बेटी की सहायता करूंगा। इस अवसर पर  मनोज कुमार प्रधान ग्राम पंचायत चनोग उप प्रधान  अनिल वर्मा वार्ड सदस्य प्रियंका शर्मा, गीता शर्मा, लता देवी, खेम चन्द, सतीश कुमार व पंचायत सचिव  नितिश भारद्वाज, तकनीकी सहायक  ज्ञान चंद, मंजु कुमारी मनरेगा सहायक व पवन ठाकुर अध्यक्ष एस० एम० सी० राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सायरी के ईलावा स्थानीय निवासी श्री जिया लाल ठाकुर, जगदीश कश्यप, बेली राम राठौर, सीता राम कश्यप, शोभ राम, मेद राम कश्यप, अनिल वर्मा, श्याम लाल ठाकुर, डा० श्याम लाल वर्मा ने बधाई दी।

 मनोज कुमार प्रधान ग्राम पंचायत चनोग ने बताया कि कृतिका को आगे की पढ़ाई के खर्चे का मुद्दा हमारे जन प्रिय विधायक  विकमाद्वितिय के सामने रखा जायेगा।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *