Spread the love

मुख्यमंत्री को ‘प्राइड ऑफ पिकाॅक इज गलोरी आफ इंडिया’ सचित्र कलाकृति भेंट की गई
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को आज उनके अधिकारिक निवास स्थान पर पंजाब के पूर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता एवं प्रख्यात लेखक, पर्यावरणविद्, प्रकृति कलाकार हरप्रीत संधू ने प्रकृति के साथ मानव के अटूट बंधन की आवश्यकता पर बल देने के उद्देश्य से ‘प्राइड ऑफ पिकाॅक इज गलोरी आफ इंडिया’ के प्रतीक भारत के राष्ट्रीय पक्षी मोर की सचित्र कलाकृति भेंट की।
इस महत्वपूर्ण चित्र में राष्ट्रीय पक्षी मोर का सुंदर चित्रण किया गया है। मुख्यमंत्री ने ‘प्राइड ऑफ पिकाॅक इज गलोरी आफ इंडिया’ विषय पर प्रकाश डालने वाली सचित्र कला को स्वीकार करते हुए भारत के राष्ट्रीय पक्षी को चित्रित करने वाली इस कलाकृति को संकलित करने के लिए हरप्रीत संधू द्वारा शुरू किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होेंने कहा कि इसकी सुंदरता को लोकप्रिय बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने यह संदेश देते हुए कहा कि हम कितने भाग्यशाली हैं कि मोर हमारे भारत का राष्ट्रीय पक्षी है। इन प्रयासों का मुख्य उद्देश्य मोर के प्राकृतिक आवासों की रक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाना और उपायों को लागू करना है ताकि आने वाली पीढ़ियां राष्ट्रीय पक्षी के सौन्दर्य के वैभव को देख पाएं।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *