Spread the love

राज्यपाल ने किया अश्वनी वर्मा की दो पुस्ताकों का विमोचन

राज्यपाल  शिव प्रताप शुक्ल ने यहां राजभवन में वरिष्ठ पत्रकार  अश्वनी वर्मा की दो पुस्तकों, भगवान  परशुराम और  यमुना का विमोचन किया।
राज्यपाल ने लेखक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक और आस्था पर आधारित दोनों ही पुस्तकें पाठकों के लिए ज्ञान का भण्डार हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्री परशुराम पुस्तक में लेखक ने रामायण, महाभारत और अनेक पुराणों के संदर्भों को जोड़ा है और भगवान परशुराम के विभिन्न रूपों को प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि श्री रेणुका जी तीर्थ महिमा से लेकर कुरूक्षेत्र की महिमा तथा राम-लखन परशुराम संवाद सहित अनेक विषयों को बड़े ही श्रद्धाभाव से प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि वहीं श्री यमुना नामक दूसरी पुस्तक में लेखक ने यमुना को केवल नदी नहीं बल्कि माता के स्वरूप में संदर्भों के साथ प्रस्तुत किया है।
राज्यपाल ने लेखक को शुभकामनाएं देते हुए अपने लेखन कार्यों को भविष्य में भी जारी रखने को कहा।
श्री अश्वनी वर्मा ने राज्यपाल का आभार व्यक्त करते हुए पुस्तकों को प्रकाशित करने तथा इस दिशा में उनके शोध व कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।
राज्यपाल के सचिव श्री राजेश शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *