Spread the love

श्री राम कथा समस्त जनमानस के कल्याण का आधार– साध्वी सौम्या भारती जी

गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी के दिव्य मार्गदर्शन में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा 3 मई से 9 मई तक जंजघर,नज़दीक लक्ष्मी नारायण मंदिर,संजौली में भव्य श्री राम कथा का आयोजन किया गया है जिसका समय प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से सायं 6 बजे तक रहेगा।कथा का शुभारंभ विधिवत् पूजन से हुआ जिसमें श्रवण कुमार के परिवार ने हिस्सा लिया। दिव्य गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या कथा व्यास साध्वी सुश्री सौम्या भारती जी ने श्री राम कथा के प्रथम दिवस में कहा कि भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता में श्री राम कथा का वशिष्ट स्थान है। राम जी के बिना भारतीयता का अस्तित्व एवं उसकी पहचान भी संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारे जीवन का आधार प्रभु श्री राम है लेकिन उन्हें हम अपनी बुद्धि के द्वारा कभी समझ ही नहीं सकते। शास्त्र कहते है राम अतर्क्य बुद्धि मन वाणी। बुद्धि की एक सीमा होती है और सीमित बुद्धि से असीम को पाया नहीं जा सकता। जहां बुद्धि की सीमा समाप्त होती है वहीं से ज्ञान का प्रारम्भ होता है। उन्होंने माता सती के प्रसंग के माध्यम से समझाया कि सती बुद्धि से इन्द्रियों से राम जी की लीला और उनके रहस्य को समझना चाहती थी पर नाकामयाब हुई। ठीक इसी प्रकार मन बुद्धि से हम अध्यात्म को समझ नहीं सकते क्योंकि अध्यात्म का अर्थ होता है आत्मा का अध्ययन आत्मानुभूति। जो केवल एक गुरु की कृपा से ही हम कर सकते है। मात्र एक पूर्ण गुरु ही हमें संशयों के भंवडर से निकाल कर अध्यात्म की डगर पर ले चलते हैं।
कथा में सनातन धर्म सभा से लितेश कुमार और मनोज कुमार, भारतीय जनता पार्टी से विस्तारक सुरेश शर्मा, भाजपा शिमला के प्रवक्ता गौरव सूद,आनी से कर्म चन्द ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया।
कथा का विश्राम मंगल आरती से हुआ जिसमें एडवोकेट राजिंदर शर्मा,विशाल शर्मा,महिंदर कुमार, बहादुर सिंह,लक्ष्मण ठाकुर, रामेश्वर ठाकुर,राजकुमार शर्मा आदि ने भाग लिया।
कथा के बाद सारी संगत के लिए भंडारे का प्रबंध भी किया गया।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *