Spread the love

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी  की पुण्यतिथि पर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद करते हुए  उनके छायाचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उनकी स्मृति में आज का यह दिन देश  राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने इस अवसर पर कहा कि राजीव गांधी ने देश के नव निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि आज के दिन हम उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर, ने इस दौरान कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिये राजीव गांधी ने अपने प्राणों को निछावर किया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता के रूप में हमेशा याद रखें जाएंगे। उन्होंने कहा कि आईटी से लेकर महिलाओं के  उत्थान, नगर  निकाय व ग्राम पंचायतों के चुनावों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण,18 साल के युवाओं को मताधिकार देना उनकी राजनीति की दूरदृष्टि का परिचायक थी।
राठौर ने  कहा कि गांधी परिवार का देश की आजादी से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण में बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी को भी याद करते हुए कहा कि उनके योगदान को कभी नही भुलाया जा सकता। उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि उन्हें देश की एकता और अखंडता के लिये आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि आज देश मे साम्प्रदायिक सौहार्द को विगाड़ने की कोशिश की जा रही है,ऐसी देश विरोधी ताकतों से सभी को सचेत रहना होगा। इस अवसर पर वन निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा,शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान, उप महापौर उमा कौशल, पूर्व विधायक आदर्श सूद,युवा कांग्रेस के अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनीता वर्मा सहित कई पार्षद,पार्टी के वरिष्ट नेता मौजूद थे।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *