Spread the love

उदय वेलफेयर सोसाइटी , कमलानगर के चुनाव में बस्ती राम बने प्रधान
उदय वेलफेयर सोसाइटी , कमलानगर, भट्टाकुफर जिला शिमला की जनरल हाउस की बैठक दिनांक 6 जुलाई 2025 को ग्राम पंचायत चमियाणा के सभागार में वरिष्ठ सदस्य डॉक्टर बृजभूषण शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। समिति की नई कार्यकारिणी के गठन हेतु सर्व सम्मति से डॉ बृजभूषण शर्मा को चुनाव संपन्न करवाने के लिए अधिकृत किया गया। उपस्थित सदस्यों द्वारा सर्व सम्मति से निम्नलिखित पदाधिकारियों को आगामी 2 वर्षों के लिए चयनित किया गया बस्ती राम प्रधान ,निम्मो देवी वरिष्ठ उप प्रधान,बुधिराम ब्राक्टा उप प्रधान , तारा दत्त शर्मा महासचिव, किशोरी लाल बसोली कोषाध्यक्ष,देवेंद्र सिंह मदैक मुख्य कार्यकारी अधिकारी,विश्वेश्वर शर्मा मुख्य सलाहकार,भूप राम शर्मा को क़ानूनी सलाहकार के रूप में चुना गया। इस चुनाव में 26 पंजीकृत सदस्यों में से 20 सदस्य उपस्थित रहे।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *