Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़।21/04/2022 

डॉ. ज्योति प्रकाश हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के प्रो वाइस चांसलर नियुक्त किए गए हैं। बुधवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। प्रदेश सरकार के साथ विचार-विमर्श करने के बाद जारी किए गए आदेशों में यह स्पष्ट किया गया है कि डॉ. ज्योति प्रकाश की नियुक्ति अगले तीन वर्ष के लिए की गई है।

उन्हें वेतन और भत्ते प्रदेश सरकार द्वारा तय नियमों के आधार पर देय होंगे। डॉ. ज्योति प्रकाश हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में गणित के प्रोफेसर हैं। हिमाचल विश्वविद्यालय में अब नए कुलपति की नियुक्ति होने की संभावना लगभग खत्म हो गई है।

प्रो. सिंकदर कुमार के राज्यसभा सांसद बनने के बाद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में कुलपति का पद खाली हो गया था। उसके बाद केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के कुलपति प्रो. एसपी बंसल को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था। अब डॉ. ज्योति प्रकाश को प्रो वाइस चांसलर नियुक्त कर दिया गया है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *