Spread the love

नई दिल्ली,हिमशिखा न्यूज़ 27/04/2022

प्रदेश कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने आज नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से भेंट कर उन्हें उनके पुत्र पीयूष राठौर के विवाह समारोह में आने का न्योता दिया।सोनिया गांधी ने कुलदीप राठौर व नव दम्पति को अपनी शुभकामनाएं देते हुए इस समारोह में लंबी दूरी की बजह से न आ पाने की असमर्थता जताई।
इस दौरान राठौर ने प्रदेश कांग्रेस सगंठन से जुड़े कई विषयों पर चर्चा भी की।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कुलदीप राठौर के अध्यक्ष पद पर रहते उनके कार्यो की सराहना करते हुए उम्मीद जाहिर की कि भविष्य में भी वह इसी प्रकार पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करते रहेंगे।
राठौर ने सोनिया गांधी को भरोसा दिया कि वह प्रदेश की नव नियुक्त अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को संगठन की मजबूती के लिए हर संभव सहयोग देंगे।उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है और आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस अपनी जीत का परचम लहेरयगी।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ