नालागढ़,हिमशिखा न्यूज़ 05/05/2022
नालागढ़ पुलिस प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की चेतावनी देने के बाद नालागढ़ बाजार में अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है आपको बता दे की नालागढ़ बाजार में पार्किंग व अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस टीम द्वारा नालागढ़ बाजार में दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानों के बाहर रखा सामान हटाया गया व नाजायज पार्किंग भी हटाई गई वही नाजायज तरीके से लगाई गई रेहड़ी फेरी वालों को भी पुलिस द्वारा हटाया गया एएसआई धीरज ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर परिषद द्वारा ये आग्रह किया था की दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण किया गया है और जगह जगह नाजायज पार्किंग की गई है जिससे आम जनता को परेशानी होती है इसलिए पुलिस द्वारा ये करवाही अमल मे लाई जा रही हैवही दुकानदारों का कहना है की पुलिस प्रशासन अतिक्रमण हटा रही है हम उनका समर्थन करते है पर अगर कोई ग्राहक अपना विहकल लेकर सामान खरीदने आएगा तो वो विहकल कहा लगाएगा इसलिए जो ग्राहक समान लेने आए उनके विहकल को न रोका जाए