शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 07/03/2022
हिमाचल प्रदेश कारपोरेट सेक्टर सेवा निवृत को आनेशन कमेटी की रैली 06.05.2022 को शिमला में को-आहिनेशन के अध्यक्ष देवी लाल ठाकुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। रैली में सिरमौर, सोलन, शिमला, बिलासपुर, मण्डी, कुल्लू, हमीरपुर, कांगड़ा, ऊना एवं चम्बा जिलो के सभी निगमों और चारों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों/ अधिकारियों ने भाग लिया। इस रैली में सभी का विचार था की अभी तक वर्तमान में भाजपा सरकार ने जो घोषणाएं कारपोरेट सेक्टर के अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए 2007 व 2017 में पेन्शन के बारे में की थी, उस पर अभी तक कोई भी निर्णय सरकार लेने में विफल रही है। जिन कर्मचारियों/ अधिकारियों को इस पैन्यशन का लाभ होना है वह लगभग 6730 से भी कम है। इस पैन्यान योजना के बारे में अभी तक वर्तमान मुख्यमन्त्री श्री जयराम ठाकर जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी श्री जगत प्रकाश ना जी, माननीय प्रधान मन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, केन्द्रीय गृह मन्त्री अतिम शाह, सूचना एवं प्रसारण मन्त्री अनुराग ठाकुर वर्तमान हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रभारी अविनाश राय रवन्ना , पूर्व भाजपा प्रभारी मंगल पाडे , भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ,भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतपाल सत्ती , हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमन्त्री प्रेम कुमार धूमल , हिमाचल प्रदेश के सभी मन्त्री एवं विद्यायक तथा सांसदों को ज्ञापन दिया जा चुका है लेकिन अभी तक इनसे से किसी ने भी आश्वासन नहीं दिया है कि बातचीत जल्दी करायेगें। बार-बार यही कहा जा रहा है कि मामला सरकार के ध्यान में है।
आज की रैली में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि यदि 10.05.2022 तक पेन्शन लागू करने के आवश्यक आदेश वर्तमान सरकार नही करती है तो मई 2022 में प्रदेश के सभी जिलाधीशों के माध्यम से प्रधानमन्त्री तथा मुख्यमन्त्री को ज्ञापन भेजे जाएंगे। यदि उसके बावजूद भी सरकार बकाया बचे कर्मचारियों / अधिकारियों को पेन्शन का लाभ देने में विफल होती है तो प्रदेश के सभी जिलों के अधिकारी व कर्मचारी आगे की रणनीति तैयार करेगी तथा खुलासा बैठक के बाद किया जाएगा।