Spread the love

हमीरपुर,हिमशिखा न्यूज़ 09/05/2022

आटीआई के  प्रशिक्षणार्थियो  ने  आकाशवाणी हमीरपुर में महत्तवपूर्ण जानकारियां की हासिल
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हमीरपुर के विभिन्न ट्रेड के 120 प्रशिक्षणार्थियों ने आकाशवाणी हमीरपुर का भ्रमण किया इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों ने अलग-अलग मोडूलेशन के साथ रेडियो ब्राडकास्टिंग के बारे में जानकारी हासिल की। प्रधानाचार्य सुभाष चंद ने प्रोग्राम इंचार्ज आकाशवाणी तिलक राज  तथा विभाग के अन्य कर्मचारियों का आटीआई के  प्रशिक्षणार्थियो  को आकाशवाणी हमीरपुर में महत्तवपूर्ण जानकारियां प्रदान करने के लिए  धन्यवाद किया ।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ