शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 09/05/2022
हिमाचल प्रदेश राज्य आयुर्वेदिक फार्मासिस्त महासंघ ने आज कैबिनेट द्वारा आयुष विभाग में 100आयुर्वेदिक फार्मासिस्टों के पदों को भरने की स्वीकृति प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री महोदय ठाकुर, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा जयराम आयुष मंत्री डा० राजीव सहजल, सचिव आयुष राजीव शर्मा और निर्देशक आयुष विनय सिंह का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया है। प्रेस को जारी विज्ञप्ति में महासंघ के प्रधान तिलक ठाकुर ने बताया कि इन पदों के भरने से विभाग में आयुर्वेदिक फार्मासिस्टों की कमी दूर होगी और प्रदेश की जनता स्वास्थ्य सुविधाओं से लाभान्वित होगी