Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 10/05/2022

राष्ट्रीय विकास संस्था ने राजधानी शिमला में कई जगह पानी तीसरे दिन मिलना तथा लोगों को पानी के भारी-भरकम बिल दिलों के आने के बारे में गहरी चिंता जताई है शिमला शहरवासी परेशान है कि हर मास पेयजल खपत का लगभग एक बराबर होने के बावजूद  अचानक बिलों में एरियर कहां से आ रहे हैं।      संस्था के प्रधान डॉ ओपी शर्मा तथा वरिष्ठ उपप्रधान राजेश शर्मा ने जारी यहां एक प्रेस विज्ञप्ति में कहां है कि पेयजल कंपनी मनमाने ढंग से पानी के बिल दे रही है जिससे शिमला शहर वासी काफी परेशान है तथा उपभोक्ताओं को पेयजल कंपनी के चक्कर काटने पड़ रहे हैं उपभोक्ताओं के मीटरों में फर्जी रीडिंग लेने का यह खेल लगभग 2 वर्षों से चल रहा है यदि कोई उपभोक्ता बिल ठीक करवाने के चक्कर में लेट हो जाता है तो उसके पानी का कनेक्शन काटने की धमकी दी जा रही है।संस्था ने हिमाचल सरकार से आग्रह किया है कि इस पेयजल कंपनी को तुरंत बंद किया जाए और पुनः नगर निगम शिमला को इस पेयजल की व्यवस्था का प्रबंधन दिया जाए।                                                                 

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ