Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़।11/05/2022 

अब खालिस्तानियों के निशाने पर शिमला पुलिस मुख्यालय, एसएफजे के मुखिया पन्नू की मुख्यमंत्री को धमकी


खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को धमकी दी है। इस बार पन्नू ने ऑडियो मैसेज व मेल के माध्यम से कहा कि मोहाली आरपीजी हमले से सीख लें और हिंसा का चक्र शुरू न करें। ऐसा अटैक शिमला पुलिस मुख्यालय पर भी किया जा सकता है। पन्नू ने धमकी भरे संदेश में कहा कि सिख्स फॉर जस्टिस के साथ न उलझें और पंजाब के सीएम भगवंत मान को देख लें। अगर सीएम जयराम ठाकुर ने तपोवन विधानसभा में खालिस्तान के झंडे लगाने के मामले में कोई कार्रवाई की, तो एसएफजे इसे उल्लंघन समझेगी और इसका परिणाम भुगतना होगा। पन्नू ने कहा कि ऑपरेशन ब्लू स्टार के 38वें साल में पांवटा साहिब में जून माह में वोटिंग होगी। गौर हो कि धर्मशाला में तपोवन स्थित विधानसभा परिसर में खालिस्तान के झंडे लगाने के मामले के बाद अब सीएम द्वारा इस मामले में कार्रवाई तेज की गई है। इसके विरोध में पन्नू बौखला गया है और मुख्यमंत्री को मोहाली ब्लास्ट से सबक लेने की धमकी दी है। खालिस्तान समर्थकों की लगातार मिल रही धमकियों को भी सरकार ने गंभीरता से लिया है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ