शिमला,हिमशिखा न्यूज़।11/05/2022
फल मंडियों में स्टोन-ड्राई फ्रूट की एंट्री, पहुंच रही चैरी-खुमानी व बादाम की खेप, बागबानों को मिल रहे अच्छे दाम
हिमाचल की फल मंडियों में स्टोन फ्रूट की एंट्री हो चुकी है। अभी तक जहां फल मंडियों में सिर्फ चैरी की ही खेप आ रही थी, तो वहीं अब बादाम और खुमानी ने भी मंडियों में दस्तक दे दी है। चैरी के बाद अब बागबानों को बादाम व खुमानी के अच्छे दाम मिल रहे हैं। क्वालिटी के आधार पर खुमानी को 50 से 70 रुपये प्रति किलो तक रेट मिल रहे हैं। गत साल सीजन की शुरुआत में हरे बादाम को भाकुफर फल मंडी में 80 से 105 रुपए प्रति किलो तक दाम मिले थे। प्रदेश के फल मंडियों में फल पहुंचने लगे हैं। शिमला फल मंडी में अब गुठलीदार फलों ने भी दस्तक दे दी है। खुमानी के रेट 40 से लेकर 80 रुपए प्रति किलो रहे हैं। बादाम 100 से 150 रुपए बिक रहे है. वहीं, चेरी भी 100 से 250 रुपए प्रति किलो तक बिक रही है। इस बार चेरी की फसल काफी ज्यादा है और गत साल के मुकाबले इस बार तीस फीसदी ज्यादा मंडी में चेरी आ रही है। मंडी में बाहरी राज्यों के आढ़ती पहुंचे हैं और हर रोज दस हजार से ज्यादा चेरी के बॉक्स पहुंच रहे हैं। शिमला से चेरी मुंबई और बंगलूरु सहित देश के विभिन्न महानगरों को भेजी जा रही है। हवाई मार्ग से शिमला की चेरी बाहरी राज्यों तक पहुंच रही है। चेरी के अलावा खुमानी और बादाम भी पहुंच रहे हैं और बागबानों को अच्छे दाम मिल रहे हैं। सीजन की शुरुआत में ही हरा बादाम 150 रुपए प्रतिकिलो के रेट को पार कर गया है। शिमला फल मंडी में बादाम और खुमानी मंगलवार को बुट्टाकुफर शिमला की फल मंडी में हरा बादाम 100 से 160 रुपए किलो के रेट पर बिका। मंडी में भी खुमानी पहुंचने लगी है। क्वालिटी के आधार पर खुमानी को 50 से 70 रुपए प्रति किलो तक रेट मिल रहे है