Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़।12/05/2022   

विधानसभा परिसर धर्मशाला घटना पर त्वरित कार्रवाई की गईः मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज धर्मशाला प्रवास के दौरान परिधि गृह में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए कहा कि विधानसभा परिसर धर्मशाला के द्वार पर खालिस्तानी झण्डे लगाने और दीवार पर नारे अंकित करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस गैर कानूनी घटना में शामिल एक आरोपी को तीन दिन के भीतर गिरफ्तार किया है। पुलिस एक अन्य आरोपी को पकड़ने के लिए प्रयासरत है, जोकि फरार हो गया था।पुलिस भर्ती पेपर लीक के मामले में मुख्यमंत्री ने कहा कि इसकी गहन जांच जारी है और कुछ गिरफ्तारियां भी की गई हैं।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ