Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 

प्रदेश में प्रस्तावित पंचायत चुनाव को लेकर सरकार एसओपी जारी करेगी। इसमें यह सुनिश्चित किया जाएगा कि चुनाव लड़ने वाले सभी उम्मीदवार कोरोना प्रोटोकाल का पालन करें, ताकि वायरस का संक्रमण ज्यादा न फैले। संक्रमण को रोकना सरकार की प्राथमिकता रहेगी।किसी भी कोरोना मरीज को चुनाव लड़ने से वंचित नहीं किया जाएगा, लेकिन वह चुनाव प्रचार को नहीं जा पाएगा। यानी कोरोना संक्रमित मरीज भी पंचायत चुनाव लड़ने का पात्र होगा, मगर ऐसे उम्मीदवार को चुनाव प्रचार करने पर बंदिश रहेगी।वह जनता के बीच नहीं जा पाएगा और उसके घर पर बैठकर ही औपचारिकताएं पूर्ण कर वह चुनाव लड़ पाएगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज शिमला में यह जानकारी दी। वह सचिवालय में आयोजित कैबिनेट मीटिंग के पश्चात पत्रकारों से अनौेपचारिक बातचीत कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पारित नए कृषि कानूनों पर किसानों व आम जनता को जागरूक करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा की ओर से रणनीति बनाई गई है।भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जगह-जगह जाकर इस बिल के पक्ष में जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां अपनी राजनीतिक साधने के लिए इस बिल का विरोध कर रही है, क्योंकि विपक्षी दलों की सियासी जमीन खिसक चुकी है। जयराम ठाकुर ने कहा कि किसानों का एक बड़ा वर्ग इस बिल के समर्थन में खड़ा है और जोरदार ढंग से इसकी पैरवी कर रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के किसान भी इस बिल का समर्थन कर रहे हैं।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ