Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़। 21/05/2022

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के तहत हिम आधार लोक कला मंच के कलाकारों द्वारा आज विकास खण्ड रोहडू की ग्राम पंचायत दलगांव व कुटाड़ा, जयश्वरी लोक कला मंच के कलाकारों द्वारा विकास खण्ड ठियोग की ग्राम पंचायत जैस व वासा ठियोग, भगवती मण्डल शंठा के कलाकारों द्वारा विकास खण्ड चैपाल की ग्राम पंचायत लिंगजार व सराह, त्रिमूर्ति रंगमंच के कलाकारों द्वारा आज विकास खण्ड चैहारा की ग्राम पंचायत भम्फड़ व भेतियानी, पूजा कला मंच के कलाकारों द्वारा विकास खण्ड मशोबरा की ग्राम पंचायत पिरन व शतलाई तथा स्वर साधना कलामंच के कलाकारों द्वारा आज विकास खण्ड नारकंडा की ग्राम पंचायत खनेटी व शमाथला में प्रदेश सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी नीतियों व योजनाओं का गीत संगीत व लोक नाट्य के माध्यम से प्रचार कर लोगों को जागरूक किया।
इस अवसर पर कलाकारों ने बताया कि मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन-1100 का उद्देश्य प्रदेश की जनता की सभी शिकायतों का दूरभाष व पोर्टल के माध्यम से घर बैठे समयबद्ध समाधान करना है। शिमला स्थित कार्यशील काॅल सेन्टर में सोमवार से शनिवार प्रातः 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक हेल्पलाइन के तहत ई-मेल अथवा सेवा संकल्प पोर्टल द्वारा शिकायतें प्राप्त की जाती है।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना का उद्देश्य प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में शामिल न हो सके राज्य के पात्र परिवारों को स्वच्छ और धुंआ रहित ईंधन उपलब्ध करवाकर महिला सशक्तिकरण व पर्यावरण की रक्षा करना है।
कलाकारों ने लोगों को बताया कि नशे के प्रभाव में व्यक्ति की सोचने समझने की क्षमता कम हो जाती है। ऐसे में व्यक्ति अनेक ऐसे असामाजिक कार्य कर देता है, जिससे समाज में तनाव उत्पन्न होता है। भारत में सीमा पार से भी नशे का कारोबार फलफूल रहा है। पैसे के लालच में अनेक लोग इसमें लिप्त हो रहे हैं। वह इन चीजों के इतने ज्यादा लती हो जाते है कि इसके बिना शायद ही वो रह पाते है। हमें हमेशा नशे से बचके रहना होगा।
इस अवसर पर कलाकारों ने लोगों को कोरोना वायरस के बारे में भी अवगत करवाया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत दलगांव के प्रधान बशैर सिंह, ग्राम पंचायत कुटाड़ा के प्रधान सुरेन्द्र चैहान, ग्राम पंचायत जैस की प्रधान आशा, ग्राम पंचायत वासा ठियोग की प्रधान सुनीता, ग्राम पंचायत लिंगजार के प्रधान सुरेन्द्र सिंह, ग्राम पंचायत सराह के महिला मण्डल की प्रधान निशा देवी, ग्राम पंचायत भम्फड़ की प्रधान ईश्वरी देवी, ग्राम पंचायत भेतियानी की प्रधान विनिता, ग्राम पंचायत पिरन की प्रधान किरण शर्मा, ग्राम पंचायत शतलाई की प्रधान रंजना कमल, ग्राम पंचायत खनेटी की प्रधान गुलशन, ग्राम पंचायत शमाथला के प्रधान राजीव कुमार तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ