Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़।22/05/2022 

अनुराग सिंह ठाकुर ने सेंट ट्रोपेज़ में रणजीत सिंह के समय के फ्रांसीसी सेना जनरल के वंशजों को हिमाचली थाल, टोपी और शॉल उपहार में दिया
केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने फ्रांस में सेंट ट्रोपेज़ में एलार्ड स्क्वायर की यात्रा के दौरान, जनरल जीन फ्रेंकोइस एलार्ड और चंबा की उनकी पत्नी राजकुमारी बन्नू पान देई के वंशजों को हिमाचली थाल, टोपी और शॉल भेंट की। राजकुमारी का जन्म हिमाचल प्रदेश के चंबा में हुआ था। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि सेंट ट्रोपेज़ का भारतीय संपर्क चार पीढ़ियों के बाद भी नहीं टूटा है। उन्होंने कहा कि सेंट ट्रोपेज़ में राजकुमारी के परिवार का बहुत सम्मान किया जाता है और उन्होंने अपनी भारतीय जड़ों को संरक्षित किया है। मंत्री ने हाल ही में फ्रांस में संपन्न कान फिल्म समारोह में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया था। इससे पहले, मंत्री ने सेंट ट्रोपेज़ में महाराजा रणजीत सिंह, उनके सेना जनरल और उनकी पत्नी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ