शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 25/05/2022
राष्ट्रीय विकास संस्था द्वारा शिमला के रिज मैदान पर एक दिन का रक्तदान का शिविर 27/05/2022 शुक्रवार को लगवाया जा रहा है इसमें शिमला के सभी युवा साथी आमंत्रित है प्राय देखा गया है के प्रदेश के कुछ हॉस्पिटलों में रक्त की कमी पाई जाती है संस्था हर साल इस प्रकार की सीवर लगवाती रहती है। संस्था के प्रधान डॉक्टर ओपी शर्मा तथा वरिष्ठ उप प्रधान राजेश शर्मा ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहां है रक्त के कुछ ग्रुप में कई अस्पतालों में कमी पाई जा रही है इसलिए संस्था हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिमला के अस्पताल डीडीयू के सहायता से यहां रिज मैदान पर यह रक्तदान शिविर लगवाने जा रही है जिसमें इस अस्पताल के डॉक्टर और नर्स इस कैंप में अपना सहयोग देंगे।इन दोनों नेताओं ने शिमला के कई संस्थाओं से संपर्क करके तथा नौजवानों को ज्यादा मात्रा में भाग लेने का आह्वान किया है उन्होंने आगे कहा कि रक्तदान एक बहुत ही पुण्य का कार्य है तथा महादान कहलाता है इसलिए सभी शहर वासियों को इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।