Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़। 30/05/2022

अविनाश राय खन्ना ने हिमाचल प्रदेश के महाधिवक्ता से मुलाकात की

रिज पर मोदी की रैली के लिए सभी वकीलों को आमंत्रित किया

शिमला, भाजपा प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेडक्रॉस सोसायटी ने हिमाचल प्रदेश के महाधिवक्ता अशोक शर्मा से उनके कार्यालय में मुलाकात की।अविनाश राय खन्ना ने ऐतिहासिक रिज पर 31 मई को होने वाली प्रधानमंत्री की रैली में शामिल होने के लिए महाधिवक्ता और उनके अधिवक्ताओं को आमंत्रित किया।खन्ना ने कहा कि मैंने भी 18 साल तक पंजाब में वकालत की है, वकीलों के साथ रहना हमेशा खुशी की बात होती है।उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों के लिए कानून की व्याख्या का ज्ञान होना बहुत जरूरी है, यह आने वाले समय में हमेशा उपयोगी रहेगा।उन्होंने कहा कि शिमला में मोदी की रैली में शामिल होने के लिए समाज के सभी वर्ग उत्साहित हैं।बैठक में राम लाल ठाकुर, विक्रांत ठाकुर, नरेश कौल, अजय वैद्य, बल राम शर्मा, अश्विनी शर्मा, विनोद ठाकुर, और श्रेक शारदा ने भाग लिया।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ