Spread the love

धर्मशाला,हिमशिखा न्यूज़।16/06/2022

प्रशासनिक अधिकारियों को पसंद अपनी हट्टी


हिमाचल प्रदेश उद्योग विभाग की ओर से धर्मशाला में एक बैठक का आयोजन किया। इस दौरान सचिव उद्योग सदन और आंतरिक व्यापार विभाग भारत सरकार के सचिव अनुराग जैन, निदेशक राकेश प्रजापति, संयुक्त निदेशक उद्योग विभाग हिमाचल प्रदेश दीपिका राणा समेत हिमाचल के चुने हुए 17 स्टार्टअप्स ने भाग लिया। इस बैठक में अनुराग जैन सचिव उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग भारत सरकार ने प्रत्येक स्टार्टअप के साथ संवाद किया। उन्होंने अपनी हट्टी के आइडिया को बहुत सराहा और इसे भविष्य में हर संभव मदद देने का वादा किया। अपनी हट्टी का प्रक्षेपण 31 जनवरी, 2022 को जिलाधीश कांगड़ा डॉक्टर निपुण जिंदल द्वारा ऑनलाइन इवेंट के माध्यम से किया था। अपनी हट्टी की इनक्यूबेशन आईआईटी मंडी से हुई है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ