Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 20/06/2022

राजस्व जुटाने में हिमाचल नंबर वन
स्कॉच स्टेट ऑफ गवर्नेंस रिपोर्ट-2021 में राष्ट्रीय स्तर पर वित्त और राजस्व श्रेणियों में प्रदेश को प्राप्त प्रथम पुरस्कार को राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त यूनुस और विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने रविवार को शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भेंट किया। यह पुरस्कार शनिवार को इंडिया गवर्नेंस फोरम के एक भाग के रूप में इंडिया हैबिटेट सेंटर नई दिल्ली में आयोजित पुरस्कार समारोह में राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने प्राप्त किया था।

मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि के लिए राज्य कर एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि विभाग भविष्य में भी इस तरह का श्रेष्ठ प्रदर्शन निरंतर जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में एचपी-वैट-आईटी परियोजना को लागू करने और लगभग 31 ऑनलाइन सेवाओं को शुरू करने, करदाताओं और अन्य हितधारकों पर व्यापार से संबंधित अनुपालन भार को कम करने और युक्तिसंगत बनाने के लिए राज्य को यह सम्मान प्राप्त हुआ है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ