Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़।22/06/2022 

तकनीकी शिक्षा, सूचना और प्रौद्योगिकी जनजातीय विकास मंत्री डाॅ. रामलाल मार्कंडेय ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार घोषित करने के प्रति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा संसदीय दल का आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा महिलाओं के सम्मान को सर्वोपरि रखते हुए इस गरिमामयी पद के लिए महिला का चयन किया गया है। आदिवासी क्षेत्र से संबंध रखने वाली द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार घोषित कर केन्द्रीय नेतृत्व ने जनजातीय क्षेत्र को गौरव प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय नेतृत्व का यह निर्णय आदिवासी व जनजातीय समुदाय तथा राष्ट्र के लिए अत्यंत सम्माननीय है।
.

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ