Spread the love

शिमला 

हिमशिखा न्यूज़

झूठे नारो व् वादों की सरकार गरीबों के मुंह से छीन रही हैं निवाला— छाजटा 

देश मे बढ़ती महंगाई पर जिला कांग्रेस कमेटी शिमला  ग्रामीण अध्यक्ष यशवंत छाजटा ने कहा है कि  झूठे नारों और वादों के साथ बनी केंद्र व् प्रदेश की बीजेपी सरकार ने गरीब के मुंह से निवाला छीन लिया है आज जहां सब्जियों से लेकर, दालें, रसोई गैस के सिलेंडर के दाम  बेलागाम हो चुके है।  प्याज, आलू लहसुन, अदरक आदि सब्जियों के दाम बेकाबू हो चुके हैजिसमें सभी वर्गो का महंगाई की मार से घर का बजट खराब हो चुका है, उन्होंने कहा कि यूपी सरकार के  कार्यकाल में सब्जियों और दालों में मामूली से दाम बढ़ने पर गले मे प्याज व सब्जियों की माला व सिर पर सिलेंडर रख कर महंगाई का ढोंग करने वाले बीजेपी के नेता आज जवाब देने की बजाय चुप्पी साधे बिल में घुसे हुए है।

शिमला  ग्रामीण अध्यक्ष यशवंत छाजटा

छाजटा ने कहा कि , बिजली से लेकर, पेट्रोल डीजल के रेट पहुंच से बाहर हो चुके है महंगाई कम करने का वादा करके बनी भाजपा सरकार ने देश की जनता के साथ झूठ बोला है व वादाखिलाफ की है।। उन्होंने कहा सत्ता में बैठे भाजपा के किसी भी नेता को प्रदेश की कोई चिंता नहीं है उन्हें चिंता है तो बस अपनी राजनीति और  देश व प्रदेश में अपने आलीशान भवन बनाने की ।छाजटा ने कहा भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है  ने कहा कि बेहतर होता कि लोगों का दुख दर्द दूर करने के लिए आर्थिक मदद देते  देश में गरीब और गरीब हो रहा है और अदानी अंबानी और भाजपा धनवान बन रही हैं छाजटा ने कहा कि भाजपा देश भर में अपनी जमीनें खरीद कर उन पर आलीशान भवन बनाने में जुटी हुई है।। उन्होंने कहा कि जहां पूरा विश्व आर्थिक मंदी से जूझ रहा है और भाजपा करोड़ों रुपया खर्च कर कार्यालय बनाने में लगी हुई है।।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ