Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 29/06/2022

मुख्यमंत्री ने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को बधाई दी

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने 10वीं कक्षा की वार्षिक बोर्ड परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आज जारी 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों की मैरिट सूची में लड़कियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपना स्थान बनाया है, जिसके लिए वे बधाई की पात्र हैं। उन्होंने सभी उर्त्तीण विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आगे भी कड़ी मेहनत करने का आह्वान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ