congress
Spread the love

नई दिल्ली,हिमशिखा न्यूज़।09/07/2022 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत आज नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी की अध्यक्षता में टास्क फोर्स कमेटी की बैठक हुई।बैठक में प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी रणनीति पर व्यापक चर्चा की गई।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के अतिरिक्त के सी बेनुगोपाल,पी चिदंबरम, मुकल वासनिक,अजय माकन,जय राम रमेश ने इस बैठक में भाग लिया।प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला, सह प्रभारी संजय दत्त, तजेंद्र पाल बिट्टू,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह,मुकेश अग्निहोत्री, सुखविंदर सिंह सुक्खू,रजनीश किमटा,नरेश चौहान व अभिषेक राणा ने इस बैठक में भाग लिया।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *