Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़।11/07/2022

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने करसोग निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व विधायक मस्त राम के अकस्मात निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति सम्बेदना व्यक्त की है।उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना परमेश्वर से की है।प्रतिभा सिंह ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्व मस्त राम पार्टी के एक निष्ठावान व कर्मठ नेता थे,जो क्षेत्र के विकास के प्रति हमेशा समर्पित रहते थे।उन्होंने कहा कि उनके निधन से कांग्रेस को जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई सम्भव नही है

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ