Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 25/07/2022

मुख्यमंत्री ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने द्रौपदी मुर्मू को भारत के राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी। वह भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति हैं।
मुख्यमंत्री नई दिल्ली में संसद भवन के सेंट्रल हॉल में आयोजित पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

जय राम ठाकुर ने आशा व्यक्त की कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कुशल मार्गदर्शन में देश नई ऊॅंचाइयां हासिल करेगा।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ